आनंद मार्ग पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन गदरा एवं सोनारी मिलाकर लगभग 150 पौधा का वितरण भी किया गया।

आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी 4 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया एवं 50 लोगों के बीच निशुल्क पौधा वितरण

आनंद मार्ग पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन गदरा एवं सोनारी मिलाकर लगभग 150 पौधा का वितरण भी किया गया।

जमशेदपुर: 1 जून 2024

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 4 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया ।
पूर्वी सिंहभूम जिला के गदरा आनंद मार्ग जागृति में प्रत्येक बृहस्पतिवार को विजन सेंटर का संचालन आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले काफी दिनों से चलाया जा रहा है गदरा एवं आसपास के देहात क्षेत्र के लोग इस विजन सेंटर से काफी लाभ ले रहे हैं। सोनारी में 4 मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए , जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना बहुत ही आवश्यक था मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था।जिनका ऑपरेशन 1जून को पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया। पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन गदरा एवं सोनारी मिलाकर लगभग 150 पौधा का वितरण भी किया गया। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर विनोद अग्रवाल कि टीम ने रोपण के लिए लगभग 20 पौधा लिए।कल 2 जून को उर्मिला भवन सोनारी कबीर मंदिर के पास सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पौधा वितरण

6 जून बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई