गोड्डा : जिले में मतदान जारी वोटरों की लगी लंबी कतार सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त मौसम भी हुआ सुहाना।
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के चुनाव के दिन राहत भरी खबर है। एलपीजी गैस की कीमत को कम कर दिया गया है। अब लोगों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम चुकाने होंगे. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। वाणिज्यिक LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया गया है. यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है. हालांकि, कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है और इसका रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, नया रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिया गया है.






