अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बालू लदे 12 हाइवा जब्त

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बालू लदे 12 हाइवा जब्त

रांची : लापुंग थाना क्षेत्र के कथकुवांरी जाने वाले गुमला-खूंटी, रांची रोड में अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग और छापेमारी में बालू लदा 12 हाइवा को पुलिस ने जब्त किया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और खान निरीक्षक और पुलिस ने संयुक्त रुप से यह कार्रवाई की है। बुधवार को डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान सभी हाइवा चालक वाहन को छोड़कर भाग गये। सभी हाइवा पर बालू लोड था। किसी भी हाइवा में बालू का चालान नहीं पाया गया है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी ओर वाहन चेकिंग के दौरान दोलैचा मोड़ के पास एक बालू लदा हाईवा आ रहा था, जिसे रोककर खनिज से संबंधित माईनिंग चालान की मांग की गई तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये। उक्त हाईवा को भी जब्त कर थाना लाया गया।

ये हाइवा किये गये हैं जब्त

डीएसपी ने बताया कि जब्त हाइवा में
जेएच 01 एफई 4517, जेए01 बी डब्लू 4448, जेएच09एडी 0989, जेएच01एफडी0855, जेएच 01 सीके4318, जेएच 02एएस 8686, जेएच01 एफडी 6760, जेएच 01ईजेड2735, जेएच01 सीई 5472, जेएच 01 सीके 8719, जेएच 01 सीपी2104, जेएच 02 एएक्स 3223 और जेएच 09एएम8684 शामिल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई