एनपीटी ब्यूरो, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत श्रीकुंड मिल्लत उच्च विद्यालय मैदान में इन्डिया गठबंधन के समर्थित झामुमो

इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर साधा निशाना
एनपीटी ब्यूरो, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत श्रीकुंड मिल्लत उच्च विद्यालय मैदान में इन्डिया गठबंधन के समर्थित झामुमो उम्मीदवार विजय हसदा के पक्ष में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर बरसे। खचाखच भरे जनसैलाब की तालियों की गड़गड़ाहट कहीं-न-कहीं विजय हसदा के विजयी बनाने की उम्दा पहचान दे गया। इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक बादशाह/सिकन्दर था जब जीतने की जश्न पूरे शहर में मना रहे थे, तब एक इन्सान को पेड़ के नीचे सोता हुआ देख गुस्सा कर पेड़ के नीचे सोये हुए व्यक्ति के समीप आकर घोड़े से उतरे और जोर से लात मारकर कहा क्यों रे फकीर सारा शहर जश्न मना रहा है और तू सो रहा है। तब उस फकीर ने सिकन्दर को नींदी आंखों से देखा और कहा कि शहर फतेह करना बादशाहों का काम है, मगर लात मारना गधे का काम है।

क्या खोदा की कायेनत में कमी हो गई जो ऐसे बादशाह को भेजा/ चुना जो लात मारते हो। कहा हमें भी 2014 में लात पड़ी, कहा नारा याद है बहुत हुई महंगाई की मार । कहा पसंद की फिल्में टाक्स फ्री करते हैं, मगर कफन पर जीएसटी दर बढ़ाते हैं, चीते की लकड़ी को महंगा कर दिया। कहा मोदी ने नारा दिया था बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ। कहा हमने वह मंजर भी देख है कि हाथरस की दलित बिटिया की बलात्कार होता है और रात के दो बजे लाश को जला देती है। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान उनके पैर के छाले पडते हुए देखा है, आज मैं राहुल गांधी की मजदूरी आप से मांगने आया हुं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस झामुमो कार्यकर्ता सहित इन्डिया गठबंधन के समर्थक व उमड़ी जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें पूरा यकीन है कि आप तीसरी दफा विजय हसदा को जिताकर संसद भेजेंगे। आयोजित जनसभा में जेएमएम- कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता सहित लगभग हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई