चान्हो में दुकान के सामने खड़ी बाइक की चोरी
चान्हो : थाना क्षेत्र के ओपा निवासी संदीप गुप्ता की बाइक (जेएच-01एफसी- 0604) की चोरी रविवार को गांव के ही चौक के निकट एक दुकान के सामने से चोरी हो गयी. बताया जाता है कि संदीप गुप्ता रविवार को अपराह्न करीब एक बजे ओपा चौक स्थित किराना दुकान के समीप अपनी बाइक खड़ी कर कुछ काम से चान्हो गये थे. करीब एक घंटा बाद जब वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी।






