लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला कॉलेज चाईबासा स्थित मतगणना केंद्र का दैनिक निरीक्षण किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला कॉलेज चाईबासा स्थित मतगणना केंद्र का दैनिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के लिए त्रुटियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। हॉल में मतगणना टेबल, लाइटिंग, फैन, कुलर, मतगणना हॉल के बाहर फायर एक्सटिंग्विशर, सहित पूरे मतगणना परिसर कि समुचित साफ- सफाई सहित अन्य दायित्वों का निर्वहन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग, 10-सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई