पीएम मोदी कल झारखंड दौरे पर

लाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बड़ी चट्टान पर गिरी ,एक की मौत और दूसरा गंभीरगोदावरी के बाढ़ तट सरकारी ध्यान के लिए तरस रहेजालंधर: बाढ़ में सड़क बह गई, प्रशासन ने धक्का बस्ती निवासियों की अब तक नहीं की है मददअमेरिका में तूफान ने मचाया कोहराम, 18 लोगों की गई जान, 13 राज्यों में गुल हुई बिजलीदिल्ली के अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत, मालिक गिरफ्तारक्या वाईएस शर्मिला रेड्डी जीतेंगी या उनकी जमानत जब्त हो जाएगी?फराह की काली जुबान के चलते फ्लॉप हुईं फिल्मेंकिशोर के खून का नमूना कूड़ेदान में फेंका, 2 डॉक्टर गिरफ्तार”भारतीय जनता पार्टी पहले ही बहुमत हासिल कर चुकी है” : बीजेपी नेता जयराम ठाकुरजानवरों के खिलाफ क्रूरता पर बॉलीवुड हस्तियों ने की सख्त कानून की मांग Home/राज्य/झारखंड/पीएम मोदी कल झारखंड… झारखंड पीएम मोदी कल झारखंड दौरे पर ₹190.84 Renuka Sahu27 May 2024 9:57 AM x लोकसभा चुनाव में छठे चरण तक का मतदान संपन्न हो चुका है अब सिर्फ सातवें चरण का मतदान बाकी रह गया है. रांची : लोकसभा चुनाव में छठे चरण तक का मतदान संपन्न हो चुका है अब सिर्फ सातवें चरण का मतदान बाकी रह गया है. सातवें चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे 28 मई को दुमका लोकसभा क्षेत्र आएंगे. जहां एक चुनावी जनसभा को वे संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के दुमका आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई है. बता दें, 1 जून को देश के सातवें और झारखंड में चौथे चरण का मतदान होगा. चौथे चरण में झारखंड के तीन लोकसभा सीट (गोड्डा, दुमका और राजमहल) में मतदान होगा. इसे लेकर राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी 28 मई को झारखंड के दुमका पहुंचेंगे जहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. दुमका के हवाई अड्डा परिसर में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है जहां पीएम मोदी सुबह 10 बजे पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी दुमका लोकसभा सीट से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान जनसभा में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ गोड्डा और राजमहल से बीजेपी प्रत्याशी भी सभा में मौजूद रहेंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई