चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता 3 करोड़ 14 लाख के अफीम के साथ नगदी 5 लाख बरामद,
चालक खलासी गिरफ्तार।
चाईबासा पुलिस मादक द्रव्य संबंधी अपराधो से निपटने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर शनिवार को नाकेबंदी कर राजस्थान नंबर की एक ट्रक को टेबो थाना क्षेत्र से पकड़ गया। छापेमारी दल का नेतृत्व एएसपी पारस राणा कर रहे थे। चेकिंग के क्रम में टाटा कंम्पनी का ट्रक की तलाशी के दौरान गाडी के बाहरी व उपरी भाग में 3216 खाली जूट का बोरा तथा 415 टीन का खाली डब्बा मिला। जिसके नीचे छुपाकर 135 प्लास्टिक के बोरा में 2096 किलो ग्राम अफीम डोडा जिसकी कीमत लगभग तीन करोड चौदह लाख अफीम बरामद किया गया। जो उडीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ले जाने की योजना थी। तलाशी के क्रम में ट्रक से 5,00,000/- (पांच लाख) रूपय नगद भी बरामद हुआ। इस संबंध में टेबो थाना काण्ड से 07/2024 दि० 26.05.2024 धारा 15 (सी)/18/25 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज की गई है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।






