रांची चाईबासा एनएच 75 ई के उलिडीह के पास ग्रामीणों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया।

रांची चाईबासा एनएच 75 ई के उलिडीह के पास ग्रामीणों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। मालूम हो की शनिवार दोपहर में अज्ञात नकाबपोश अपराधियों के द्वारा उलीडीह के ग्रामीण मुंडा दीपक बोदरा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे आनन-फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर किया था। वही अपराधियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर रविवार अनुमंडल के मुंडा संघ एवं स्थानीय ग्रामीण एनएच 75ई को अवरोध कर अपराधियों की गिरफ्तारी करना कर रहे थे। इसको लेकर एएसपी पारस राणा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 72 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई