पदाधिकारियों के साथ मतगणना के निमित्त आवश्यक तैयारियों से संबंधित बैठक आहूत की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

सूचना भवन(मीडिया कोषांग)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा की उपस्थिति में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ मतगणना के निमित्त आवश्यक तैयारियों से संबंधित बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी मतगणना संबंधित आवश्यक कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु संलग्न पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न मुख्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को डाक मतपत्र की गिनती, डाक मतपत्र बड़ा लिफाफा प्रपत्र-13C, घोषणा पत्र प्रपत्र-13A एवं छोटा लिफाफा प्रपत्र-13B की जानकारी दी गई। साथ ही किन परिस्थितियों में डाक मत पत्र को वैध या अवैध माना जाएगा इसकी जानकारी सहित डाक मत पत्र की गिनती में कौन-कौन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे से संबंधित जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम मतगणना के दौरान प्रत्येक विधानसभावार दो अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहेंगे। जिनका दायित्व प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए दर्ज मतों का राउंड वार संकलन, आंकड़ों की प्रविष्टि, प्रेक्षक की सहायता तथा निकाले गए प्रिंट आउट की पुनः जांच करना होगा। रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा प्रपत्र-17C के भाग- 1 तथा भाग- 2 में दर्ज मतों के मिलान के पश्चात ही भाग-2 को आरओ टेबल पर भेजे जाने की जानकारी दी गई।

मतगणना पर्यवेक्षक ईवीएम में दर्ज मतों का लेखा प्रपत्र-17C के भाग- 2 को दो प्रति एक मूल तथा दूसरी कार्बन प्रति बनाएंगे मूल प्रति आरओ टेबल को उपलब्ध कराएंगे तथा कार्बन प्रति आरओ के स्वीकृति के पश्चात जेरॉक्स कर काउंटिंग एजेंट को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रपत्र-17C के भाग- 2 का संकलन राउंड वार आरओ टेबल पर पर प्रपत्र-20 पर किया जाएगा।

प्रत्येक मतगणना कक्ष में एक आधिकारिक सूचना केंद्र अधिष्ठापित होगा जिसमें टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर, टेलीफोन, फैक्स एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सभी ईवीएम के गणना के पश्चात प्रत्येक विधानसभा के पांच बूथों से वीवीपैट का यादृच्छिक चयन कर पर्ची को गिना जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई