डिस्पैच सेंटर से मतदान दल किये जा रहे रवाना
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा एलबीएसएम स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया जा रहा अवलोकन। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग मौके पर मौजूद। सेक्टर ऑफिसर की ब्रीफिंग में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
*को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिमी की पोलिंग पार्टियां को-ऑपरेटिव कॉलेज से रवाना की जा रहीं।
*मतदान दल ने डिस्पैच सेंटर में की गयी व्यवस्थाओं पर जताई खुशी। जिला प्रशासन के इंतजामों को सराहा।






