टिनप्लेट में सिख समाज के लोगों ने सीजीपीसी के प्रधान का विरोध जताया क्योंकि वह बार-बार किसी एक राजनीतिक दल को समर्थन देने की बात कर रहे हैं जबकि सीजीपीसी एक सामाजिक संस्था है जिसका काम है धार्मिक कामों को करना सिख समाज में युवा पीढ़ी को बढ़ावा देना सिख समाज में जो सिख अच्छा कार्य कर रहे हैं उनके मनोबल को बढ़ाना ना कि किसी राजनीतिक पार्टी को बुलाकर अपने यहां मीटिंग करवाना। भारत के लोकतंत्र में किसी को भी वोट देने का अपना अधिकार है वह खुले मन से किसी भी पार्टी को अपनी वोट दे सकता है और सीजीपीसी के प्रधान बयान बाजी करके सिख समाज पर दबाव बना रहे हैं जो एकदम गलत है हम इन बातो का विरोध करते हैं हमारा समाज आजाद है हम अपने मन से हम किसी को भी वोट कर सकते हैं प्रधान को हमें बताने की जरूरत नहीं है ईश्वर उन्हें सतबुद्धि दे और वे समाज के कार्य में लगे ना की किसी राजनीति में पड़े ।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीत सिंह ,कुलवंत सिंह, कुलजोत सिंह,गुरचरण सिंह, दारा सिंह,रणजीत सिंह ,सभी उपस्थित थे ।






