बरनवाल मोदी सेवा समिति की मासिक बैठक सह मतदाता जागरण आज संध्या अपने बरनवाल युवक संघ के महामंत्री श्री विकास कुमार बरनवाल जी के बागवेडा स्थित आवास पर हुई।

बरनवाल मोदी सेवा समिति की मासिक बैठक सह मतदाता जागरण आज संध्या अपने बरनवाल युवक संघ के महामंत्री श्री विकास कुमार बरनवाल जी के बागवेडा स्थित आवास पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अपने बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर विजय प्रकाश जी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अपने जमशेदपुर बरनवाल मोदी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल जी ने कहा आज विश्व भारत की ओर देख रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उथल पुथल चल रहा है

और भारत में जो सबसे बडा विरोधी दल है वो माओवादियों और जेहादियों के हांथ का खिलौना बन चुका है जो चीन के इशारे पर भारत को परेशान करने का षडयंत्र रच कर एक गठबंधन बना लिया है जिससे देशवासियों को सावधान रहने की जरूरत है और अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खडे रहने की जरूरत है अतः हमारा समाज सर्वसम्मति से इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को शत-प्रतिशत मतदान कर रिकार्ड वोट से विजयी बनाने का संकल्प लेता है
बैठक में सर्वश्री डाक्टर विजय प्रकाश, बृजकिशोर बरनवाल,मनोज कुमार बरनवाल, उमेश प्रसाद बरनवाल,नवीन किशोर बरनवाल, जितेन्द्र बरनवाल, विकास कुमार, मुरारीलाल बरनवाल, गोपाल बरनवाल, मनोज कुमार (ट्रेन मैनेजर),राकेश कुमार प्रवीण कुमार, कन्हैया बरनवाल ,रीना बरनवाल,ज्योति बरनवाल, पम्मी बरनवाल आदि उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई