09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन के अभ्यर्थियों का व्यय सम्बंधी लेखा की तीसरी जांच व्यय प्रेक्षक श्री एस.पी.जी मुदलियार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)

09- जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन के अभ्यर्थियों का व्यय सम्बंधी लेखा की तीसरी जांच व्यय प्रेक्षक श्री एस.पी.जी मुदलियार, व्यय प्रेक्षक श्री ईश गुप्ता एवं व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री दीपांकर चौधरी की उपस्थिति में वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर के सभागार में किया गया । विदित हो कि निर्वाची पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी अभ्यर्थियों के व्यय सम्बंधी लेखा की जांच हेतु तीन तिथियां निर्धारित की थी जिसका आज अंतिम दिन था । व्यय लेखा मिलान पूर्वाह्न 10:30 से 5:00 बजे अपराह्न तक किया गया । लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थी तथा उनके द्वारा प्राधिकृत चुनाव अभिकर्ता लेखा जांच दल के समक्ष मूल व्यय पंजी के साथ उपस्थित हुए जहां चुनावी व्यय का मिलान किया गया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई