विकसित और समृद्ध भारत के लिए मोदी के हाथों को करें मजबूत : काले

विकसित और समृद्ध भारत के लिए मोदी के हाथों को करें मजबूत : काले

# भाजपा प्रत्याशी विधुत महतो के पक्ष में पूर्व प्रवक्ता काले ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर, बागुनहातु के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, कालिंदी बस्ती, नामता बस्ती, क्रिश्चियन बस्ती, गजरा चौक, नीमभट्टा, सूखा तालाब, बंगाली बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर 25 तारीख के मतदान में भाजपा को वोट देकर देश में एक मजबूत सरकार बनाने एवं भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की.

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि देश में दस वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड में रांची जमशेदपुर हाईवे को बनाकर विकास कार्य को गति प्रदान की. विकसित और समृद्ध भारत के लिए जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट देकर मोदी के हाथों को करें मजबूत।

मौके पर तारानंद कामंत, शशीबीर राणा, रविंद्र मास्टर, थार साहु, अनुभव, बबन मजुमदार, सुभाष प्रमाणिक, विवेक कामंत, लख्खीकांत घोष, साहिल परियार, बनारसी, राहुल नामता, शशिकांत कुमार, रोहित नामता, अजय सिंह, राजू कालिंदी, राजकुमार कालिंदी, संजय राणा, सोनू देव आदि थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।