मोटरसाइकिल रैली निकाल जनसभा में शामिल हुए कांग्रेसी
जमशेदपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची आम बगान मैदान से हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली के रूप में बिष्टुपुर रीगल मैदान में विशाल जनसभा कार्यक्रम में शामिल हुआ जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बिष्टुपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आए हुए मुख्य अतिथियों का नारेबाजी करते हुए समीर महंती को विजय बनाने का संकल्प लिया। मोटरसाइकिल जुलूस में मुख्य रूप से शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवनंदन सिंह शिबू नगर ओबीसी सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मोहम्मद आबिद,तौसीफ अली,अरुण पटेल तनवीर खान, संतोष साहू विमल,समर तिर्की, प्रकाश लाल आनंद प्रसाद, संतोष गुप्ता संतोष सिंह ,सुरेश कुमार सरवन कुमार ,प्रकाश कुमार ,रंजीत रावत, सोनू कुमार ,मनीष भारद्वाज, कमलेश साहू ,मनोज साहू ,गौतम साहू ,अन्य कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।





