दुकान मालिक के द्वारा नौकरी से निकालने एवम पैसा लेकर , शारीरिक संबंध बनाने का दवाब देकर किया छेड़छाड़

दुकान मालिक के द्वारा नौकरी से निकालने एवम पैसा लेकर , शारीरिक संबंध बनाने का दवाब देकर किया छेड़छाड़ , आजसू युवा मोर्चा सभी पीड़ितो के साथ पहुंचा एसएसपी कार्यालय

आज दिनांक 21 मई को 2024 को साकची रिफ्यूजी मार्केट स्थित एफआर स्टोर के बाहर हाई भोलटेज ड्रामा हुआ , स्टोर में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने अपने मालिक के खिलाफ हल्लाबोल दिया जिस कारण स्टोर मालिक सोहन सिंह दुकान बंद करके फरार हो गया ।

क्या है मामला – साकची के इस स्टोर में सिर्फ महिला कर्मचारी ही काम करती है इसका मालिक सोहन सिंह है जो अपनी हर कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करता था , काम के बदले अपने साथ सोने के लिए बोलता था लड़कियों के साथ गलत गलत हरकत करने की कोशिश करता था लेकिन 7 दिन पहले ही उसके स्टोर में काम करने मानगो की एक लड़की पूजा महतो (बदला हुआ नाम) काम करने आई । 19 मई 2024 को दूसरे स्टोर का काम करवाने का बहाना करके पूजा और एक लड़की को साथ लेकर सोनारी पर्चा बांटने के लिए गया और वापसी के समय पीएम मॉल लेकर छोड़ दिया

और 2 घंटे बाद आकार मूवी देखने चलते है ऐसा कहकर अंदर ले गया और पूजा के साथ सोहन सिंह गलत हरकत करने लगा तो पूजा ने विरोध किया तो सोहन सिंह ने यह कह कर धमकी दिया की काम करना है तो मुझे खुश करना होगा नही तो काम से भगा देंगे उसके बाद खाना खिलाने के लिए एक रेस्टोरेंट ले गया जिसके ऊपर फ्लोर पर स्पा होता है वहा जाकर फिर एक बार मेरे साथ छेड़ छाड़ करने लगा तो लड़की ने जोरदार विरोध किया उसके बाद स्टोर मालिक ने दोनो को स्टोर वापस ले गया वाले बाद पूजा ने सारी बात सपने सहकर्मियों को बताया तो सभी ने यही कहा की हमलोग के साथ भी ऐसा कर चुका है उसके बाद आज सभी लड़कियों ने दुकान के बाहर हंगामा किया और इसकी सूचना आजसू युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हेमंत पाठक को दिया इसके बाद हेमंत पाठक अपने समर्थक के साथ स्थल पर पहुंच कर जोरदार हंगामा किया और सभी को साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मामला से अवगत करवाया।

हेमंत पाठक ने कहा इस तरहनका घटना अमानवीय है एक मालिक के द्वारा गरीब लड़कियों को नौकरी के बहाने से अपने स्टोर में रखकर उनके साथ गलत हरकत करते है यहाँ तक की सेक्सुअल ह्रासमेंट करता है ऐसे लोगो की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक एफआर स्टोर को आजसू युवा मोर्चा खुलने नही देगा।

आज के हंगामा में हेमंत पाठक , साकेत सरकार , रोहित यादव ,राजेश कुमार ,प्रद्युम नामता, पूजा कुमारी ,लक्ष्मी कुमारी , प्रियंका कुमारी , शोभा कुमारी , अन्नु कुमारी इत्यादि दर्जनों लड़किया उपस्थित थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।