मांडर के पुनगी में 47 पोल से बिजली तार की चोरी

मांडर के पुनगी में 47 पोल से बिजली तार की चोरी

मांडर. थाना क्षेत्र में पुनगी गांव के धोबामर्चा से नदी टोला तक 47 पोल में लगे बिजली के तार की चोरी सोमवार की रात हो गयी. यहां पर बिजली का कवर तार खेतों में सिंचाई के लगाया गया था. किसानों के अनुसार पोल से बिजली के तार के चोरी की जानकारी उन्हें मंगलवार को सुबह मिली. एक साथ 47 पोल से तार की चोरी होने के बाद किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. तार चोरी की सूचना बिजली विभाग के साथ मांडर पुलिस को दे दी गयी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई