Aaj Ka Rashifal: वृषभ-कर्क-धनु राशि वालों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, मेष-कुंभ-मीन को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी. बिजनेस में मुनाफा होगा. नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. पार्टनर से चल रही नाराजगी दूर होगी. दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज के दिन अच्छा गुजरेगा. आज इनका मान-सम्मान बढ़ेगा. आज इन्हें नए संपर्कों का लाभ मिलेगा. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. परिवार के सदस्यों की कड़वाहट दूर हो सकती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहिए. उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है. कोई बहलाने-फुसलाने का काम करे तो ध्यान दें. बिजनेस कर रहे लोगों का मेलजोल बढ़ेगा. नौकरी में काम कर लोगों का मन मुताबिक फल मिलेगा और उससे खुश रहेंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बाकी दिनों की दृष्टि से शानदार रहने वाला है. आज ये किसी प्रॉपर्टी की खरीद कर सकते हैं. किसी के लड़ाई झगड़े में न पड़ें. वर्कप्लेस में मेहनत से तगड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. अपने काम को दूसरों पर ना डालें. माता पिता से धन से जुड़ी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक का आज का दिन सकारात्मक गुजरने वाला है. किसी काम में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है. मन में नकारात्मक विचार न लाएं. सेवा क्षेत्र में काम कर लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा. आपके सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी.

कन्या राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार है. किसी से पैसा उधार लेते समय सावधानी रखें. भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस की भविष्य योजना पर आपका ध्यान जाएगा.

तुला राशि
तुला राशि के साथ को आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है. आज उनके रुके हुए काम पूरे होंगे. पुरानी गलती से सीख लेने की जरूरत है. आज कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक का आज का दिन अच्छा है. बिजनेस के किसी काम को लेकर अपने पिताजी से मदद लेनी पड़ सकती है. घूमने फिरने के समय कोई बड़ी जानकारी मिल सकती है. भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं. मांगी गई मदद जरूरी होगी. पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा. बिना मांगे किसी को सलाह न दें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें. एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. पिताजी से अपनी उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते. किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा. किसी जरूरी काम को लेकर परेशान रहेंगे. नए काम की शुरुआत के लिए दिन काफी अच्छा है. राजनीति में काम कर रहे लोगों का विश्वास ज्यादा रहेगा. बच्चों से किए वादों को पूरा करना पड़ेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ी सफलता लेकर आएगा. जल्द ही समस्याओं से काफी छुटकारा मिलेगा. बच्चों से किए वादे को जरूर पूरा करें. प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे लोग सतर्क रहें. जिम्मेदारी भरा काम पूरा होने में दिक्कत आ सकती है. किसी की कही-सुनी बातों में न आएं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा. किसी पुराने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में जीत मिल सकती है. कोई बातें मन में ना रखें. नौकरी में काम कर रहे लोगों को उलझनों से छुटकारा मिलेगा. गाड़ी चलाते समय सावधान रहें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई