रांची : आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धौनी रांची लौट आये है।
CSK अधिकारी ने बताया कि धौनी ने IPL से रिटायर होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं । उन्होंने CSK में किसी से ये नहीं कहा कि वो IPL छोड़ रहे हैं । CSK अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने मैनेजमेंट से ये जरूर कहा था कि इस बारे में दो महीने इंतजार कर ही वो किसी फाइनल नतीजे पर पहुंचेंगे।
धौनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस बरकरार है लेकिन माना ये जा रहा है कि धौनी एक और आईपीएल खेलने की तैयारी कर रहे है।00000





