अगले 2-3 घंटे में रांची सहित कई जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश

Ranchi : मौसम विभाग ने झारखंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुमला, खूंटी, रांची जिला के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर 40-50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी है. कई जिलों में हीट वेब चलने की संभावना इससे पहले मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर रविवार को येलो अलर्ट जारी किया. 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है. 21 मई को गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेब की स्थिति देखी जा सकती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।