जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को जमशेदपुर लोकसभा अन्तर्गत घाटशिला में सभा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घाटशिला सभा में मिले भाजपा कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, कहा – पीएम से मिलने से एक अलग तरह की ऊर्जा मिली

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को जमशेदपुर लोकसभा अन्तर्गत घाटशिला में सभा हुई. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी प्रधानमंत्री से मिले. जहां उन्होंने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि हम जैसे कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने पर एक अलग तरह की ऊर्जा और उत्साह मिलती है. अपनेपन का एहसास होता है. उस क्षण को बयां नहीं किया जा सकता है. गौरतलब है कि झारखंड में जमशेदपुर में 25 मई को चुनाव होना है. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता गर्म जोशी से अपने कार्यों में लगे हैं. इस दौरान जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों के बीच पर्चियां बांटी जा रही है. इसके साथ ही पीएम की उपलब्धियां को लोगों के बीच साझा किया जा रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।