जमशेदपुर में सुंदरनगर पुलिस ने तीन अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा

Jamshedpur : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के प्रवाह और इसके निर्माण कार्य पर नकेल कसने को लेकर सभी थानों की पुलिस सक्रिय है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुन्दरनगर थाना पुलिस ने चिरुगोड़ा के जंगल में अवैध रूप से संचालित हो रहे तीन देशी शराब के भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने वाले उपकरण जप्त किए हैं. वहीं मौके पर पुलिस ने 200 केजी अवैध महुआ बरामद किया जिसे विनष्ट कर दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए सुंदर नगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है. उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध शराब की भट्ठियों का संचालन होने नहीं दिया जाएगा. हालांकि छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।