Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, किन पर टेढ़ी रहेगी नजर, पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. वर्कप्लेस पर बड़ा काम मिल सकता है, जिससे मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. कानूनी मामले की वजह से परेशान होना पड़ सकता है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. नया वाहन खरीद सकते हैं. मां-बाप के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है. आज आपका बिजनेस तरक्की करेगा.

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है. लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है. व्यवसायिक तनाव को आसानी से दूर कर सकेंगे. परिवार के लोगों की सलाह पर अमल करें.

कन्या राशि
इस राशि के जातक आज नए संपर्क बनाएंगे. काम में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी. पिता जी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है. आज किसी से धन उधार न लें.

तुला राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है. आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के घर पर खास कार्यक्रम आयोजित हो सकता है.

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक किसी भी काम को सोच-समझकर करें. दूसरों पर निर्भर ना रहें.आस पड़ोस में किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है. पार्टनर संग शॉपिंग पर जा सकते हैं. बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है.

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. पार्टनर की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी. बच्चों से किए वादे को पूरा करें. करी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है. आपका प्रमोशन हो सकता है.

मकर राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा. मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. वर्कप्लेस में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. बचत योजनाओं से धन मिलने के योग हैं.

कुंभ राशि
इस राशि के जातक किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. घर-परिवार में शादी योग्य लड़के-लड़कियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. बाहर का खाना अवॉयड करें. आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है. अधिक गर्मी में बाहर न निकलें. बीमार पड़ सकते हैं. डाइट मे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें. पार्टनर के मन की चीज खरीद सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।