जमशेदपुर। आज चुनावी रणनीति बनाने हेतु कदमा (जमशेदपुर) स्थित कांग्रेस कार्यालय में पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई

जमशेदपुर लोकसभा से समीर मोहंती के पक्ष में खुल कर उतरी कांग्रेस

जमशेदपुर। आज चुनावी रणनीति बनाने हेतु कदमा (जमशेदपुर) स्थित कांग्रेस कार्यालय में पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने सहभागिता की।

इस बैठक में पहुंचे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान यह तय हुआ कि समीर मोहंती के चुनाव प्रचार में कांग्रेस के सभी नेता तन-मन-धन से शामिल होंगे।

इस बैठक को संबोधित करते हुए समीर मोहंती ने स्वयं को एक गरीब किसान का बेटा बताया। उन्होंने कहा कि – “यह सिर्फ लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का एक अवसर है। केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है, तभी हम आम जनता के संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा कर…
जमशेदपुर में समीर मोहंती का जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती ने आज जमशेदपुर के भालूबासा में जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शीतला मंदिर चौक पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी की ओर से आयोजित बैठक से हुई, जिसमें समीर मोहंती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में हमें आदिवासियों, मूलवासियों, सिख समाज, बंगभाषी समाज, ओड़िया समाज, मुस्लिम समाज, मैथिल समाज, राजपूत समाज एवं युवाओं का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जनसंपर्क के रुझान को देख कर कहा जा सकता है कि जमशेदपुर की जनता इस बार परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस बैठक के दौरान प्रिंस सिंह, भवानी सिंह, सत्यानंद सिंह, निजार सिंह, राकेश साहू, नीरज साहू, एलबी सिंह, मानित मिश्रा, राजा शेख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

इस बैठक के बाद भालूबासा, छाया नगर एवं कल्याण नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई