अको जैन यूनिवर्सिटी ने एम्वेर सिटी, बेंगलुरु के साथ किया एमओयू, एलायड हेल्थ केयर के तीन नये प्रोग्राम हो रहे शुरू

अको जैन यूनिवर्सिटी ने एम्वेर सिटी, बेंगलुरु के साथ किया एमओयू, एलायड हेल्थ केयर के तीन नये प्रोग्राम हो रहे शुरू

जमशेदपुर : अर्का जैन यूनिवर्सिटी ने पिछले ही दिनों बेंगलुरु स्थित नवोन्मेषी शिक्षण संस्थान ‘एम्वेरसिटी’ के साथ समझौता जापन (एमओयू) पर मुहर लगायी. इसके तहत यूनिवर्सिटी में तीन नये प्रोग्राम आरंभ किये जा रहे हैं, जिसमें जिसमे साइन्स स्ट्रीम से प्लसटू उत्तीर्ण कोई भी विद्यार्थी एलायड हेल्थकेयर के क्षेत्र में करियर बना सकता है. इसमें बीएससी (ऑनर्स) इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) इन एनेस्थेसिया एंड ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) इन इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी शामिल है. ये तीनों चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम हैं.

झारखंड में पहली बार शुरू हो रहे हैं ये प्रोग्राम

झारखंड में अर्का जैन यूनिवर्सिटी पहली यूनिवर्सिटी बन गयी है जहां हेल्थ केयर के क्षेत्र में रुचिरखने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए ये तीनों प्रोग्राम शुरू किये जा रहे हैं. बीएससी (ऑनर्स) इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) इन एनेस्थेसिया एंड ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, बीएससी (ऑनर्स) इन इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी, तीनों ही प्रोग्राम में विद्यार्थियों को थ्योरी की बजाय प्रैक्टिकल शिक्षा / प्रशिक्षण की तर्ज पर ज्यादा सीखने को मिलेगा. वीदित हो कि प्रोग्राम के चौथे वर्ष में वि‌द्यार्थियों को एक साल के लिए अस्पताल में इंटेर्नशिप करनी है जिससे कि तीन सालों की थेओरी की पढ़ाई को प्रॅक्टिकल के माध्यम से वो क्रियान्वित करेंगे. अर्का जैन यूनिवर्सिटी इन तीनों प्रोग्राम का संचालन एम्वेर सिटी के सहयोग से करेगी. बतादें कि एम्वेर सिटी भारत में शिक्षा के परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए समर्पित अग्रणी संस्थान है जिसका मिशन तेजी से बदलती दुनिया मेंआगे बढ़ने के लिए वि‌द्यार्थियों को जान व कौशल से परिपूर्ण बनाने के साथ ही उन्हें मानसिक तौर पर सशक्त बनाना है. इस सन्धर्भ में ये वीदितहो कि तीनो प्रोग्राम की रूपरेखा और पाठ्यक्कर्म को एम्वेर सिटी की सहभागिता के साथ विकसित किया गया है. प्रोग्राम की अवधि के दौरान एम्वेर सिटी के विशेषग्य विदयार्थियों के सेशन्स नियमित रूप सेलेकर उन्हे थियरी और प्रेक्टिकल के बीच के फर्क को कम करने में महती भूमिका निनाएँगे,

उ‌द्योग-सं रेखित पाठ्यक्रम

उक्त प्रोग्राम को उद्‌द्योग विशेषज्ञों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्यार्थी अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस हो. इसके लिए एम्वेर सिटी की ओर से प्रोग्राम को रुचि कर और गहन शिक्षण अनुभव हेतु बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकऔर इंटरैक्टिव शिक्षणविधियों को शामिल किया गया है.मजबूत पारस्परिक औ‌द्योगिक संबंध

अर्का जैन यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि वि‌द्यार्थियों को इंटर्नशिप, नौकरी और वास्तविक दुनिया में सीखने के अवसरों तक पहुंच प्रदान करने के लिए अग्रणी संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाई गयी है. साथ ही बेहतर नेटवर्क, अन्वेषण, नवाचार, सहयोग और शैक्षणिक उत्कृष्टताका केंद्र तैयार किया गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से ले कर जीवंत विद्यार्थी जीवन तक मार्गदर्शन कर केंद्र शैक्षिक यात्रा के लिए एक ऐसी आदर्श पृष्ठभूमि प्रदान करता है जिसमें सीखने की कोई सीमा नहीं है.

एलायड हेल्थ केयर के क्षेत्र में आयेगी क्रांति

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईस्वरन अय्यर ने बताया कि एलायड हेल्थ केयर का कार्य बल स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र का लगभगसाठ फीसदी होता है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में रोज़गार मिलने की प्रबल संभावना होती है. आगे उन्होने बताया कि चिकित्सा सहायक सबसे तेजी से बढती चिकित्सा नौकरियों में से एक हैं. निदेशक सह कुल सचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया किये तीनों नये पाठ्यक्रम हेल्थ केयर अथवा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने में इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. इस सेन सिर्फ अर्का जैन यूनिवर्सिटी ज्ञान सह व्यवहार कुशल मानव संसाधन तैयार करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल होगी, व रन एलायड हेल्थ केयर के क्षेत्र में नयी क्रांति आयेगी.

आगे उन्होने बताया कि एलायड हेल्थ केयर अपार संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है. उन्होने एम्वेर सिटी के साथ किए गये समझौते की वजह बताते हुए कहा कि एम्वेर सिटी इस क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है जिसके साथ जुड़कर अर्का जैन यूनिवर्सिटी निश्चित ही एलायड हेल्थ केयर के क्षेत्र नये आयाम स्थापित करेगी. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के इन दोनों अधिकारियों के अलावा यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ एस एस रजी, परिसर निदेशक सह डीएसडब्ल्यू डॉ अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव डॉ जसबीर धंजल, एम्बेर सिटी के बिजनेस हेड राहुल राज समेत अन्य उपस्थित थे. एम्वेर सिटी के राहुल राज ने बताया कि इस समझौते के तहत शुरू किए गये इन प्रोग्रॅम्स के विद्यार्थियों को एम्वेर सिटी की तरफ से प्लेसमेंट संबंधित अवसर भी प्रदान किए जाएँगे.

आगे उन्होने बताया कि विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष की इंटर्नशिप के लिए भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा. साथ ही उन्हें इंटेर्नशिप के दौरान स्टाइपंड, जो की एक तरह की अलोवेन्स होती वो भी प्रदान की जाएगी. उन्होने ये भी बताया कि विद्यार्थियों को प्रोग्राम फी जमा करने के संबंध में सुविधा देने का भी प्रावधान है ताकि वो फी आसान किष्तों में जमा कर सकें. उन्होने इस अवसर पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि इन तीनो प्रोग्रॅम्स से इच्छुक विद्यार्थियों को भविष्य बनाने में काफी लाभ होगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई