इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं शमिता शेट्टी

मुंबई : मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (45) इन दिनों काफी बीमार हैं। इसकी जानकारी खुद शमिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिये दी है। शमिता खतरनाक बीमारी एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही हैं। इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है। शमिता ने इसके बारे में बात करते हुए अस्पताल के बिस्तर से ही वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने हर महिला के लिए एक चेतावनी दी है।

शमिता ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा। शमिता ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.. और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं!!! मैं अपने दोनों डॉक्टरों, मेरी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरी जीपी डॉ. सुनीता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि वे तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का मूल कारण पता नहीं चल गया! अब जबकि मेरी यह बीमारी चिकित्सा और सर्जरी के जरिये हटा दी गई है तो मैं अच्छे स्वास्थ्य और अब और अधिक शारीरिक रूप से दर्द मुक्त दिनों की आशा कर रही हूं!’

वीडियो में शमिता, शिल्पा से बात कर रही हैं। शमिता कह रही हैं कि सभी महिलाएं गूगल करें कि एंडोमेट्रियोसिस क्या है, ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इस पर शिल्पा कहती हैं कि ऐसा करना क्यों जरूरी है जिस पर शमिता कहती हैं कि आपको ये बीमारी होगी और आपको इसका अंदाजा भी नहीं होगा। ये बहुत पेनफुल है और बहुत तकलीफ देती है। वीडियो शमिता ने सर्जरी से ठीक पहले बनाया है। शमिता के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार पिछले साल ‘द टेनेंट’ वेब सीरीज में नजर आई थीं। ‘बिग बॉस 15’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी शमिता का जलवा देखने को मिला था। शमिता को फिल्म ‘मोहब्बतें’ से पहचान मिली थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित