भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटे पंपलेट

भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटे पंपलेट

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बर्मामाइंस मंडल के भाजपा कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और राम बाबू तिवारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान अभियान बर्मामाइंस के चूना भट्टा बस्ती से शुरू होकर जय प्रकाश नारायण आश्रम में समाप्त हुआ. इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूना भट्टा, धोबी बस्ती एवं हिंद कुष्ठ आश्रम, सेवा आश्रम, श्री राम आश्रम, जय प्रकाश नारायण आश्रम के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया. जहां लोगों के बीच पंपलेट बांटा गया और चुनावी प्रचार किया गया. जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगी. वहीं भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गयी और केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कहीं गयी. अभियान में कुलवंत सिंह बंटी, राम बाबू तिवारी, राजेश सिंह पप्पू, दीपक झा, सूरज सिंह, लक्ष्मी यादव, राम दुलारी देवी, हीरा देवी, कैलाशपति मिश्र, कर्पूरा सून्डी, मधु तांती, राम दुलारी, कर्पूरा सून्डी, बर्मा कंसारी, धर्म नाग, भूषण मूर्मू, उज्ज्वल राय, उमेश लाल, बर्मा, शंकर कंसारी, दयाल कंसारी, मनोहर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित