पोटका/ जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन समर्थिक झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार महंती के समर्थन मे पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को पोटका प्रखंड के दर्जनों गाँवो में जनसपंर्क अभियान चला ग्रामीणों से तीर धनुष पर मतदान की अपील की .विधायक ने चाकडी,राडूड,पाटापानी,गुटुसाई,सिदिरसाई ,सीलिंग,पाडियासाई, धरुआ लुपुंग,पोड़ाहातु दामुडीह आदि गाँवो का दौरा कर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की .मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा झूठ के बुनियाद पर विगत 10 वर्षों तक केंद्र में सत्ता हासिल की है युवाओं को रोजगार देने महंगाई को कम करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाया पर विगत 10 वर्षों में भाजपा ने ना तो युवाओं को रोजगार दिया ना ही महंगाई कम कर पाई .उन्होंने कहा कि जनता गाँव मे वोट मांगने आने वाले भाजपा नेताओं से अवश्य सवाल करे कि उन्होंने क्षेत्र एवं क्षेत्र की जनता के हित में विगत 10 वर्षों में क्या कार्य किये है .इस अवसर पर झामुमो के विधासागर दास, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, चनका सरदार, मुखिया संगीता सरदार, मुखिया असीत सरदार, भरत सरदार, मनोहर सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, मनोरंजन सरदार ,रतन सरदार,बापी भट्टमिश्र आदि उपस्थित थे.






