आज गिरिडीह दौरे पर पीएम मोदी, बिरनी में जनसभा को संबोधित करेंगे

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 मई को झारखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी और अन्नपूर्णा देवी के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशम अरवाड़ मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा में पीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद सह गिरिडीह लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य रुप से शामिल रहेंगे.

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पीएम दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. हेलिपैड स्थल से लेकर सभा स्थल तक सड़क के किनारे मिट्टी गिरायी गई है. अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस समेत तमाम व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था में लगाये गये अधिकारी व कर्मी इधर, प्रशासनिक महकमा सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस पदाधिकारियों व चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों को लगाया है.

इसी दिन बनारस में नामांकन करेंगे PM इसी दिन यानी आज (14 मई) को पीएम मोदी बनारस लोकसभा सीट से अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे. और वहां से रांची के रास्ते दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बिरनी प्रखंड के पेशम स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे. ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के 4 सीटों पर मतदान सम्पन्न, झारखंड में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हो रही है. लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में हो चुकी है. वहीं दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा. और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान होना है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई