केरूकोचा में गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती के पक्ष में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर हुआ

केरूकोचा में गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती के पक्ष में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर हुआ

चाकुलिया के केरूकोचा चौक के पास इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती के पक्ष में प्रमुख धनंजय करुणामय ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात धनंजय करुणामय जी ने कहा की चुनावी कार्यालय बुराई से अच्छाई का जीत साबित होगा और दस साल से पूर्वी की जनता को ठगने वाले भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को चुनाव में करारी हार देने का काम करेगा। गोपन पड़िहारी ने कहा की चुनावी कार्यालय खुलने के बाद सभी मेहनत कर के चुनाव में भारी मतों से अपने उम्मीदवार की विजयी बनाने के कार्य करेंगे। इस मौके पर बीससुत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, बलराम महतो, शिवचरण हाँसदा, समीर दास, डमन मांडी, मंगल चन्द्र हांसदा, फागु नाथ हांसदा, फटी मांडी, लालु हांसदा, रवीन्द्र नाथ मुर्मू, बिजय गोस्वामी, ममता हांसदा, जबारानी हांसदा, सुनील मुर्मू समेत कई समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई