जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)
9-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से 25 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, 01 ने नामांकन वापस लिया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, कहा- स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्रातमिकता
9-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में मीडिया को संबोधित कर लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की जानकारी दी । उन्होने बताया कि कुल 32 उम्मीदवारों ने नाामंकन दाखिल किया था, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार के नामांकन वापसी तथा संवीक्षा के दौरान त्रुटियों के कारण 06 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किये जाने के बाद अब 25 उम्मीदवार शेष रह गए हैं जिनके बीच लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा । शेष उम्मीदवारों के नाम निम्नवत हैं-
1. महेश कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी
2. बिद्युत बरण महतो- भारतीय जनता पार्टी
3. अशोक कुमार- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
4. सौरभ विष्णु, निर्दलीय
5. अरुण कुमार शर्मा, भारतीय आजाद सेना
6. धार्मू टुडू, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
7. जुझार सोरेन, निर्दलीय
8. समीर कुमार मोहंती, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
9. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय
10. मनोज गुप्ता, लोकहित अधिकार पार्टी
11. अरुण महतो, निर्दलीय
12. जी. जयराम दास, निर्दलीय
13. ज्ञान सागर प्रसाद, निर्दलीय
14. इंद्रदेव प्रसाद, निर्दलीय
15. शेख अखिरुद्दीन, बहुजन महा पार्टी
16. सनका महतो, SUCI (कम्युनिस्ट)
17. जितेंद्र सिंह, निर्दलीय
18. पार्वती किस्कु, निर्दलीय
19. साधु चरण पाल, निर्दलीय
20. सुकुमार सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी
21. अंगद महतो, आमरा बंगाली पार्टी
22. विश्वनाथ महतो, निर्दलीय
23. डोमन चन्द्र भकत, भागीदारी पार्टी (पी)
24. आनन्द मुखी, निर्दलीय
25. प्रणव कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 1869278 मतदाता जिसमें 937412 पुरूष, 931733 महिला तथा 133 ट्रांसजेंडर मतदाता जिले के 1887 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । उम्मीदवारों की 25 की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन भी आज संपन्न हुआ । लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कोषांगों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं । 10 मई को उम्मीदवार व अभिकर्ता का प्रशिक्षण निर्धारित है, उसी दिन ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन भी किया जाना प्रस्तावित है । गैरपंजीकृत दल व निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी ।
शहरी क्षेत्र में 30 महिला मैनेज्ड बूथ तथा 01-01 दिव्यांग व युवा मैनेज्ड बूथ के साथ 02 यूनिक बूथ व 01 बूथ को थीम आधारित बनाया जाएगा । इसके अलावा 267 पर्दानशीं बूथ बनाये गए हैं । 273 बूथों पर महिलायें P2 की भूमिका में रहेंगी । चौथे चरण के संसदीय क्षेत्र वाले मतदाताओं की पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है । जिला में 226 85+ आयु वर्ग व दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है जिसके लिए रूट चार्ट के अनुसार मतदान दल गठित किए जा चुके हैं।





