परशुराम वंशी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दीप उत्सव कऱ अपने अपने घरो मे करें पूजा – समिति

परशुराम वंशी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दीप उत्सव कऱ अपने अपने घरो मे करें पूजा – समिति

9जून को मनेगी परशुराम जन्म उत्सव, होंगी ब्राह्मण महा जुटान – कमल किशोर

आज दिनांक 8मई 2024दिन वुधवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा मिस्टी इन होटल भालूबासा मे एक पत्रकार वार्ता हुई,
पत्रकार वार्ता मे शहर के सम्मानित प्रबुद्ध ब्राह्मण श्रेष्ठ मौजूद रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए बताया की आगामी 10 मई को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हैँ और समिति आह्वान करती हैँ की जमशेदपुर, आदित्यपुर के सभी परशुराम वंशी अपने अपने स्तर से अगर जन्मोस्तव से संबंधित कोई कार्यक्रम करते हैँ तो सभी ब्राह्मणो को उक्त कार्यक्रम मे भाग लेना चाहिए और सभी ब्राह्मण परिवार से आग्रह करती हैँ की कम से कम 11दीप अपने अपने घरो मे या किसी मंदिर मे जरूर जलाये,
आसन्न लोकसभा को दृस्टिपथ रखते हुए चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9जून को बृहद रूप से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमे जमशेदपुर और आदित्यपुर से 25हजार ब्राह्मण परिवार भाग लेंगे कार्यक्रम बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान (रीगल ग्राउंड ) मे होगा

पत्रकार वार्ता मे समिति के संयोजक कमल किशोर जी ने बताया की समिति का मुख्य उद्देश्य हैँ की शहर ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश के परशुराम वंशी को एक मंच पर एकत्रित कर समाजिक रूप से समाज मे पिछड़े हुए लोगो को मदद पहुंचाई जा सके

प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से राकेशवर पाण्डेय,चंद्रशेखर मिश्रा,आनंदबिहारी डूबे, डी के मिश्रा, मानस मिश्रा, नकुल तिवारी, रामबाबू तिवारी, रविन्द्र झा उर्फ़ नट्टू झा, केशव तिवारी, हरेंद्र मिश्रा, शिशिर झा, मोहन ठाकुर, हरिकिशोर तिवारी, शशि मिश्रा, ड़ी डी त्रिपाठी, विमलेश उपाध्याय, अरबिंद पाण्डेय, वेदप्रकाश उपाध्याय, रामकृष्ण उपाध्याय, राजेश कुमार झा, मुन्ना चौबे,
हरिकृष्ण डूबे, सुशील पाण्डेय, सामंतों जी, अप्पू तिवारी समेत अन्य मौजद रहे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई