Ranchi : मंगलवार को एचईसी मजदूर बचाओ जन संघर्ष समिति ने एचएमबीपी प्लांट के जीएम संजय सिन्हा को लगभग 10 घंटे तक उनके चैंबर में बंधक बनाया. सुबह 9:30 बजे से शाम के 7:30 बजे बंधक रहे संजय सिन्हा को पुलिस प्रशासन ने छुड़ाया. जानकारी के अनुसार एचईसी प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क कर जीएम के बंधक होने की सूचना दी थी. जिसके बाद हटिया डीएसपी, धुर्वा थाना प्रभारी और जगरनाथपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली. मजदूर संगठन ने लगभग 20 माह के वेतन भुगतान, सप्लाई कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल टेंडर व सप्लाई कर्मचारियों के प्लांट के अंदर प्रवेश के मुद्दे को लेकर जीएम को घेरने की बात कही. जीएम ने पुलिस प्रशासन और मजदूर संगठन के सामने 9 मई को दुबारा बैठक की बात कही. 9 मई को शाम में डायरेक्टर पर्सनल, पुलिस प्रशासन व मजदूर संगठनों की मौजूदगी में बैठक होगी.






