विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से कई क्षेत्रों में टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) की बिजली प्रदान करने का कार्य चल रहा है।

विधायक श्री सरयू राय के प्रयास से कई क्षेत्रों में टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) की बिजली प्रदान करने का कार्य चल रहा है। बारीडीह बस्ती और शांतिनगर तथा शक्तिनगर में भी जुस्को बिजली प्रदान किया जाना है। इसके लिए एक सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सब स्टेशन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया जाना है। स्थल का चयन करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बारीडीह क्षेत्र का भ्रमण किया। बारीडीह के बागुन नगर, टीओपी मैदान और हरि मैदान के किनारे स्थित खाली भूखंड को जुस्को के अधिकारियों ने सब स्टेशन निर्माण के लिए उपयुक्त पाया। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान जुस्को के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक श्री सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, मार्टिन लाजरस, मृत्युंजय पाण्डेय आदि मौजुद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई