फुटपाथ दुकानदारों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 25 मई को मतदान करने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)

फुटपाथ दुकानदारों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 25 मई को मतदान करने की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी वर्गों के बीच मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाया जा रहा है । इसी क्रम जुबली पार्क के आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों के बीच मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस दौरान स्वीप कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने निर्वाचन संबंधी पोस्टर, बैनर ठेला व अन्य सार्वजनिक स्थानों में लगाते हुए सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने कहा कि वैसे सभी स्थान जहां लोगों का जुटान होता है चाहे वो खाने-पीने, घूमने फिरने के लिए है, 25 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा ताकि एक भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित