राहुल पैलेस द्वारा मजदुर दिवस पर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

राहुल पैलेस द्वारा मजदुर दिवस पर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

महिला रक्तदाता दानगी सोरेन ने रक्तदान कर महिलाओं को प्रेरित किया

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ग्रामीण रक्तदाता लिया हिस्सा, 65 यूनिट रक्त संग्रह

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल बाजार में स्थित होटल राहुल पैलेस वर्तमान समय में समाजसेवा सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। झारखंड आंदोलकारी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता होटल राहुल पैलेस के संचालक सुखराम हेंब्रम द्वारा चांडिल बाजार को स्वच्छ रखने के लिए ‘स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल’ संस्था का गठन कर विभिन्न क्षेत्र में समाजसेवा कर जनता की सेवा में तत्पर है। इस कड़ी में 2023 से एक कूड़ा दान वाहन निजी खर्च से प्रतिदिन सुबह शाम चलाते हैं। इसके साथ ही बीच बीच में बाजार के सड़कों को भी अपने संगठन के सदस्य के साथ मिलकर स्वयं झाड़ू लेकर साफ सफाई करते हैं और लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

होटल राहुल पैलेस चांडिल द्वारा स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल संगठन के सहयोग से अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए 1 मई विश्व मजदुर दिवस के अवसर पर एम जी एम ब्लड सेंटर जमशेदपुर के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुखराम हेंब्रम, रेड क्रॉस सोसाइटी के सक्रिय सदस्य सुधीर गोराई, एम जी एम ब्लड सेंटर के डा विकास घोष, बुद्धेश्वर गोप, सुमंगल कुंडू, मधुर चंद्र हांसदा आदि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में महिला रक्तदाता दानगी सोरेन ने रक्तदान कर महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया है। शिविर के आयोजक होटल के संचालक सुखराम हेंब्रम ने कहा कि जरूरतमंदों को रक्त का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए अब हर साल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एम जी एम ब्लड सेंटर के डा विकास घोष, संजय कुमार, राघव कुमार, हुस्न आरा, चांदनी परवीन, मोहलीन टोप्पो, सुधाकर सोरेन, राजेश जोशी, ओमप्रकाश, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित