गिरिडीह से JBKSS प्रत्याशी जयराम महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नामांकन के बाद जयराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। नगड़ी थाना के केस संख्या 48/22 में जयराम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था।