जमशेदपुर नागरिक परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय

जमशेदपुर नागरिक परिषद ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय

आज गांधीघाट मानगो में वरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह के नेतृत्व में नागरिक परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। जमशेदपुर के सभी पार्कों मुख्य बाजारों एवं बस्ती एरिया में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। आज की बैठक में मुख्य रूप से शिव पूजन सिंह मुन्ना चौबे रमेश कुमार सुशील कुमार सिंह श्रीनिवास तिवारी उमेश कुमार सिंह रेणु सिंह अनिता सिंह कृष्णकांत मिश्रा बिसम्बर साहू दिनेश शर्मा सतनाम सिंह दिनेश सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई