जमशेदपुर : टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में झारखण्ड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है इस संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे टाटा मोटर वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमुख सिंह (तोते) के अलावा कहीं यूनियन नेता मौजूद थे जहां 1 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई है इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन को खास मनाने के लिए इंटर के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है यह रैली आदित्यपुर पुल के समीप से आरम्भ होकर बिष्टपुर, साकची, गोलमुरी होते हुए टाटा मोटर वर्क्स यूनियन कार्यालय में पहुंचकर समाप्त होगी वही इस रैली में टाटा मोटर वर्क्स यूनियन, टाटा वर्कर्स यूनियन, टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूर शामिल होंगे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि मजदूरो के शहर में विभिन्न संगठन के द्वारा कहीं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वहीं मजदूर दिवस के दिन इंटक के द्वारा रैली निकालकर मजदूरो की आवाज को बुलंद किया जाएगा,संवाददाता सम्मेलन में राकेश्वर पांडेय ,रामाश्रय प्रसाद परविंदर सिंह, आनंद बिहारी दुबे, गुरमुख सिंह तोता ,मनोज कुमार सिंह शामिल थे ..






