मेष
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा में लाभ होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा.
वृषभ
व्यावसायिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा. पीली वस्तु का दान करें.
मिथुन
यात्रा में लाभ होगा. भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम में नजदीकी होगी. अच्छी स्थिति होगी. मां काली की आराधना करते रहें.
कर्क
चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा. बजरंग बली की आराधना करते रहें.
सिंह
शादी तय हो सकती है. आपस में प्रेम बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक लाभ की स्थिति है.
कन्या
विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम चल पड़ेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है.
तुला
मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपकी इज्जत करेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है.
वृश्चिक
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है. घर में कोई उत्सव हो सकता है. शुभ संस्कार हो सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है.
धनु
पराक्रमी बने रहेंगे. भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा, जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है.
मकर
रुपये-पैसे की आवक बनेगा. घरवालों में आपस में समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है.
कुंभ
आपका कद बढ़ रहा है. समाज में सराहना हो रही है. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं.
मीन
थोड़ी कमजोरी का भाव रहेगा. कुछ नुकसान होता दिख रहा है. बहुत विचलित होने की जरूरत नहीं है. प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा.






