श्री श्री शिव संकटमोचन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्यक्रम सम्पन्न
आदित्यपुर रिवर व्यू कॉलोनी वार्ड नंबर-18 स्थित श्री श्री शिव संकटमोचन हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार का कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ, भूमिपूजन कार्यक्रम में यजमान राकेश रंजन जी एवम हेमन्त कुमार जी उपस्थित रहे तथा पुरोहित पंडित धर्मेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या विहंगम योग संत समाज के जिला संयोजक शम्भू जी के मार्गदर्शन में विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” का अखण्ड पाठ शुरू किया गया जो कि पूरे रात्रि तक चली।
आज प्रातः पंडित जी द्वारा जीर्णोद्धार पूजन के सभी कार्यक्रम कराए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर के उद्योगपति समाजसेवी एवम चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ए0 के0 श्रीवास्तव , एसिया उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, डॉ हिमांशु शेखर भारती, आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद बिनीता अविनाश एवम रंजन सिंह , उद्योगपति सह समाजसेवी एस0 के0 शुक्ला एवम पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार, सतीश राय, रामबिनोद गुप्ता, सुनील कुमार एवम विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा के साथ-साथ शहर के कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम कमिटी अध्यक्ष नगीना सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ एवम उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत नगीना सिंह जी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवम अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया गया।
विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा द्वारा विहंगम योग एवम स्वर्वेद पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि ए0 के0 श्रीवास्तव को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में नगीना जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।






