बाबू कुंवर सिंह की जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर कुंवर सिंह स्मारक समिति के द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य सीमा पांडे के द्वारा पंचायत में लगातार किए जा रहे जनहित में अच्छे कार्यों के लिए उन्हें पुष्प गुच्छ एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के कर कमलों के द्वारा पंसस सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य सीमा पांडे को पुष्प गुच्छ एवं पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सम्मान भी दिया गया। इसके अलावे छोटे-छोटे, नन्हे- मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह स्मारक समिति के मिथिलेश कुमार सिंह ने किए।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि कुंवर सिंह मैदान के सुंदरीकरण करने के लिए पंचायत समिति सदस्य के फंड से मैदान के चारों तरफ पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य करवाया हूं। इसके अलावे अपने पुरे टीम के साथ जेसीबी के माध्यम से मैदान का समतलीकरण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं झाड़ू देकर इस मैदान को स्वच्छ बनाने का काम भी किया हूं । उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजीव सरदार से अपने पुरे टीम के साथ मिलकर सारे मैदान का सुंदरीकरण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने बाबू कुंवर सिंह के जयंती पर विस्तार पूर्वक उनकी जीवनी पर प्रकाश डालें। उन्होंने इस मैदान का सुंदरीकरण करने में अपना भरपूर समर्थन और सहयोग देने का भी आह्वान किए।
इस मौक़े पर सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।






