जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को चुनाव होना तय है,

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को चुनाव होना तय है, जिसे देखते हुए आज बिस्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज सभागार में जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल,सिटी एसपी मुकेश लुनयत, तमाम डीएसपी सहित तमाम जिला के वरीय पदाधिकारी ने evm की डिस्पैच को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के बाद तमाम पदाधिकारी कॉलेज के सभी जगह का निरीक्षण किया, वही वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि कोऑपरेटिव कॉलेज में डिस्पैच और मतगणना केंद्र बनाया गया है, जीसको देखते हुए जो भी व्यवस्था है उसको उन लोगों ने देखा और जो भी थोड़ी बहुत कमी है उसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया है काउंटिंग के दिन किसी तरह की कोई परेशानी ना आए रिसीविंग के दौरान भी जो मतदान करने वापस कोऑपरेटिव कॉलेज पहुंचेंगे उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इसे भी देखा जा रहा है, साथ ही बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवा जाही होती है तो गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

 

वहीं जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि आज उन लोगों ने सभी पदाधिकारी के साथ कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया है, जो वे लोग की प्लानिंग है, पोलिंग एजेंट हो पोलिंग पार्टी हो काउंटिंग पर्सन हो, साथी एवं डिस्पैचिंग के दौरान किसी भी मतदान कर्मचारियों को कोई परेशानी ना हो इसको भी उन लोगों द्वारा देखा जा रहा है, साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था हो क्योंकि गर्मी भी काफी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं उन्होंने कहा कि उन लोगों की कोशिश रहेगी कि यंहा आये किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी ना हो सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई