देवघर में महिला का दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवघर : महिला का दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में साइबर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश मंडल है और वह दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरीघाघर गांव का रहनेवाला है. साइबर थाना की टीम ने उसके पास से कांड में प्रयुक्त मोबाइल सहित सीम कार्ड भी बरामद हुए हैं. छापेमारी कर निर्माणाधीन मकान से आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश रंजन ने रमेश मंडल की गिरफ्तारी के लिए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया. साइबर थाना की टीम ने तकनीकी अनुसंधान में मोबाइल लोकेशन व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सोमवार दोपहर कुंडा के हथगढ़ स्थित निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने हिला का दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी रमेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि पुलिस ने आरोपी के घर में कई बार छापेमारी की, लेकिन वह घर से फरार चल रहा था और देवघर में छिपकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई