जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के उपरांत आज कुल 02 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र की खरीद की गयी। जिसमें 02 पुरुष और 00 महिला अभ्यर्थी शामिल है। आज तीन अभ्यर्थी, प्रथम जोबा माझी, पति देवेंन्द्र माझी, दल- झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा एक सेट में, द्वितीय अभ्यर्थी परदेसीलाल मुंण्डा, पिता- जयपाल मुंण्डा, दल-बहुजन समाज पार्टी के द्वारा दो सेट मे, तृतीय अभ्यर्थी बीर सिंह देवगम, पिता सारती देवगम दल- राइट टू रिकॉल पार्टी के द्वारा एक सेट में नामांकन दर्ज किया गया हैं।






