51 वर्षीय जवान मटकुराम हेंब्रम का निधन कोलकाता के सरोज गुप्ता कैंसर अस्पताल में लंबी इलाज के बाद रविवार की शाम को हो गया.

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाडा पंचायत अंतर्गत सरफडांगा गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के 51 वर्षीय जवान मटकुराम हेंब्रम का निधन कोलकाता के सरोज गुप्ता कैंसर अस्पताल में लंबी इलाज के बाद रविवार की शाम को हो गया. जवान मटकू राम हेंब्रम के पार्थिव शरीर को उनके यूनिट के जवानों और दो अफसरों ने सीमा सुरक्षा बल के वाहन से कोलकाता से लेकर आए और उनके पैतृक आवास पर समाज की रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ करवाया. सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपने जवान को सेना के नियमानुसार गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मान प्रकट किया. गार्ड ऑफ ऑनर में 24 गोलियों की सलामी दी गई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई