लोकसभा चुनाव 2024 हेतु 10 सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान निर्धारित है। वोटर अपने मतों का शत प्रतिशत प्रयोग करें इसे कड़ी में आज स्वीप कार्यक्रर्म को लेकर संध्या समय में जगन्नाथपुर के पंचायत भवन से आजिविका महिला संगठन के द्बारा केंडल मार्च निकलकर जगन्नाथपुर चौक,सिंह मार्केट होते हुए दुबरा पंचायत भवन पहुँची .जहाँ नारे बाजी करते हुए वोट देने की अपील किया। सबसे पहले मतदान तब होगा दुसरा काम, वोट हमारा अनमोल है इसका, कभी न लेंगे मोल और लोकतंत्र है हमसे वोट करो गर्व से जैसे स्लोगन के साथ शत प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला समूहों ने अभियान चला रखा है। संध्या चौपाल में बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र महापर्व है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है। लोगों की जितनी भागीदारी होगी, देश उतना ही मजबूत होगा. सभी लोगों का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है. आगामी 13 मई को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की इस दिन एक एक मतदाताओं को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है। मतदान के लिए दूसरे को भी प्रेरित कर बूथ तक ले जाना है। परिवार या गांव में एक भी मतदाता वोट डालने से नहीं चुके इस पर भी ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है।





