जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)
पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी नागरिकों / मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9-जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि 29 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। उक्त के आलोक में अपील है कि, जो व्यक्ति 01.04.2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है या उससे अधिक है एवं मतदाता सूची में नाम निबंधित कराने की योग्यता रखते है, परन्तु उनका नाम मतदाता सूची में निबंधित नहीं है तो, वे अपना नाम जोड़वाने हेतु, प्रपत्र 6 में अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ./ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (सम्बन्धित प्रखण्ड / कार्यालय में) से प्रपत्र (निशुल्क) प्राप्त कर फोटोग्राफ एवं आवश्यक कागजात सहित भरकर उक्त नामित पदाधिकारी को/कार्यालय में जमा कर सकते है अथवा https://voters.eci.gov.in/ Voter Helpline App पर दिनांक 26.04.2024 तक आवेदन कर सकते है।
पुनः अपील है कि, आप अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच करवा लें, जिसके लिए आप https://voters.eci.gov.in/ Voter Help Line App एवं Toll Free No.- (0657) 1950 के माध्यम से अथवा अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ./ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय से भी जांच करा सकते है।
09- जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (महत्वपूर्ण तिथियां)
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 29 अप्रैल 2024
नामांकन की अंतिम तिथि- 06 मई 2024
स्क्रूटनी की तिथि- 07 मई 2024
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 09 मई 2024
मतदान की तिथि- 25 मई 2024
मतगणना की तिथि- 04 जून 2024
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की तिथि- 06 जून 2024





