ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम ने संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

जमशेदपुर : ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम ने संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कदमा कार्यलय में मनाया गया, इस उपलक्ष पर अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पुरे भारत वर्ष में मनाही जाती है , ईश्वर ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी . शिक्षित होकर उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया. शिक्षा को लेकर वे कहते थे- शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो.आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करने वाला बाबा साहेब ने इन परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और उच्चतम शिक्षा हासिल करने का प्रयास जारी रखा। उपाध्यक्ष चन्दरशेखर राव ने कहा बाबा साहेब को स्कूल-कॉलेज से लेकर नौकरी तक में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा।उन्होने कहा था शिक्षा जितनी पुरूषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी आवश्यक है। इस मौके पर महासचिव यल नागेश्वर ने कहा सामाजिक न्याय के पुरोधा, दलित, शोषित, पीड़ित, लोगों को न्याय दिलाने के लिए मुखर होकर पक्ष रखने वाले महान शिक्षाविद, भारत रत्न, डॉ भीमराव अंबेडकर को मै कोटि कोटि नमन करता हु। सभापति यम बी सुब्रमणियम ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था जीवन लंबा होने की बजाये महान होना चाहिए और बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। सी वी राव ने कहा भारत संविधान के जनक, चिंतक, समाज सुधारक और दलित वर्गों के लिए आवाज उठाने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, निचले वर्ग, मजदूर और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महान ब्यक्ति को शत शत नमन करता हु , इस मौके पर वाई ईश्वर राव, यम बी सुभ्रमण्यम , एल नागेश्वर राव, प्रसाद राव , चंद्रशेखर राव, सी वी राव , जानकी राम,यम जगदीश राव, प्रहलाद राव, यश वासुदेव राव, यम ईश्वर राव , कृष्ण राव ,शेखर राव, कमल कुमार, श्रीनिवास राव, डी वेंकट राव ,ओम प्रकाश राव, पीवी प्रसाद राव, रवि राव, उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई